Trending News
राष्ट्रीय सचिव बनने के बाद अखिलेश यादव से मिलीं नीलम ओहरी, संगठन मजबूत करने का मिला संदेश, बढ़ी राजनीतिक सक्रियता, विधानसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र में तेज हुई अटकलें श्वांस नली में दूध फंसने से हुई मौत, परिजनों ने अस्पताल कर्मियों पर लगाया लापरवाही का आरोप जरा धीरे चलें… दुर्घटना संभावित क्षेत्र के होर्डिंग लगाकर चालकों को किया सतर्क छठ घाट का ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड ने भी किया निरिक्षण , सफाई कार्य का लिया जायजा मुर्धवा-बीजपुर मार्ग गड्ढों में तब्दील होने से वाहन चालकों को हो रही दिक्कत एल.टी. संवर्ग से प्रवक्ता पदोन्नति एवं ऑनलाइन पदस्थापन का विकल्प देने की उठी माँग

भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

रालोद कार्यकर्ताओं ने किया हवन-पूजन, किसान हितों के लिए संघर्ष का लिया संकल्प

सोनभद्र। राष्ट्रीय लोकदल सोनभद्र इकाई द्वारा सिंचाई डाक बंगला परिसर में किसान मसीहा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।
जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
सभा की अध्यक्षता करते हुए श्रीकांत त्रिपाठी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने अपना संपूर्ण जीवन किसानों, मजदूरों और ग्रामीण भारत के उत्थान के लिए समर्पित किया। उन्होंने कोआपरेटिव की स्थापना, ग्रामीण विकास मंत्रालय व नाबार्ड योजना के जरिए किसानों को मजबूत किया। जाति-पाति से ऊपर उठकर सभी किसानों को न्याय और अधिकार दिलाया। कार्यकर्ताओं से रालोद को मजबूत बनाने की अपील करते हुए कहा कि दल सदैव किसानों की आवाज सड़क से संसद तक उठाता रहेगा।


मुख्य अतिथि प्रकृति रक्षक गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट के संरक्षक रवि चौबे ने कहा कि चौधरी चरण सिंह भारतीय किसान चेतना के प्रतीक थे। उनका जीवन समाज सेवा, राष्ट्र निर्माण, किसान कल्याण व प्रकृति संरक्षण को समर्पित रहा।
विशिष्ट अतिथि प्रदेश सचिव श्रामसेवक पटेल ने कहा कि चौधरी चरण सिंह की नीतियां गांव, गरीब और किसान केंद्रित थीं। जिला महासचिव मुरली चौहान ने कहा कि चौधरी जी ने किसानों को देश की विकास यात्रा का सबसे महत्वपूर्ण आधार माना।
धीरज चौबे ने उन्हें सादगी, ईमानदारी और जनसेवा का पर्याय बताया। जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर विश्वकर्मा ने कहा कि उनके सिद्धांतों को आगे बढ़ाना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
कार्यक्रम का संचालन जिला संगठन महासचिव पवन शुक्ला ने किया। धन्यवाद ज्ञापन जिलाध्यक्ष युवा प्रशांत विष्णु प्रताप सिंह ने दिया। कार्यकर्ताओं ने चौधरी चरण सिंह के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इस दौरान जिला महासचिव मुरली चौहान, जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह, जिलाध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ ब्रजनन्दन मौर्या, ओमप्रकाश भारती, विजय भारती, विकास पाण्डेय, चंद्रभान पटेल, अवधेश सिंह, रामदेव चौहान, वरुण चौहान, रिंकू अग्रहरी, सीताराम पाल, तेज बहादुर पटेल, गुलाब पटेल, संजीव शुक्ला, वीरेंद्र यादव, चिंता देवी, पूनम शर्मा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता व किसान मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1565
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?