Trending News
राष्ट्रीय सचिव बनने के बाद अखिलेश यादव से मिलीं नीलम ओहरी, संगठन मजबूत करने का मिला संदेश, बढ़ी राजनीतिक सक्रियता, विधानसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र में तेज हुई अटकलें श्वांस नली में दूध फंसने से हुई मौत, परिजनों ने अस्पताल कर्मियों पर लगाया लापरवाही का आरोप जरा धीरे चलें… दुर्घटना संभावित क्षेत्र के होर्डिंग लगाकर चालकों को किया सतर्क छठ घाट का ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड ने भी किया निरिक्षण , सफाई कार्य का लिया जायजा मुर्धवा-बीजपुर मार्ग गड्ढों में तब्दील होने से वाहन चालकों को हो रही दिक्कत एल.टी. संवर्ग से प्रवक्ता पदोन्नति एवं ऑनलाइन पदस्थापन का विकल्प देने की उठी माँग

आंधी-तूफान की सम्भावना को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, चलाया जागरूकता अभियान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

गांव-गांव चलाया जा रहा जागरूकता अभियान

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में 29 एवं 30 मई को संभावित तेज आंधी, बारिश तथा आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देशन में जनपद की समस्त ग्राम पंचायतों एवं नगर पंचायतों में व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार अभियान चलाया जा रहा है। लोगों को मौसम की संभावित आपदा से बचाव हेतु विभिन्न माध्यमों से जागरूक किया जा रहा है।

जिलाधिकारी के निर्देश पर पंचायत भवनों, सार्वजनिक स्थलों, बाजारों एवं प्रमुख चौराहों पर सुरक्षा संबंधी पोस्टर एवं बैनर लगाए जा रहे हैं साथ ही लाउडस्पीकर एवं पब्लिक एड्रेस सिस्टम, टोल प्लाजा, पुलिस विभाग द्वारा डायल 112 के माध्यम से आमजन को लगातार सतर्क रहने एवं सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की जा रही है। गांव-गांव में मुनादी कराते हुए लोगों को बताया जा रहा है कि खराब मौसम के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों एवं खुले स्थानों से दूर रहें तथा अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें।

इस दौरान जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से अपील की है कि किसान, पशुपालकों, मजदूरों को सावधानी बरतने के लिए कहा गया है आकाशीय बिजली से बचाव के लिए लोगों को सुरक्षित भवनों में शरण लेने, मोबाइल एवं विद्युत उपकरणों का सावधानी से उपयोग करने तथा मौसम विभाग द्वारा जारी निर्देशों का पालन किया जाये इस हेतु जागरूक किया जा रहा है। जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने कहा कि “सुरक्षा ही बचाव का सबसे बड़ा माध्यम है। जनहित में जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन को 112 व 1077 पर तत्काल सूचना दें। प्रशासन द्वारा यह जागरूकता अभियान युद्ध स्तर पर निरंतर संचालित किया जा रहा है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1565
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?