प्रधानाचार्य बोले- विद्यार्थी की सफलता में विद्यालय एवं अभिभावकों की संयुक्त भूमिका महत्वपूर्ण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

एमवीएम पब्लिक स्कूल में नवीन शैक्षिक सत्र की प्रथम अभिभावक-शिक्षक बैठक सम्पन्न

सोनभद्र। माँ वैष्णो मॉडर्न (एमवीएम) पब्लिक स्कूल में नवीन शैक्षिक सत्र की प्रथम अभिभावक-शिक्षक बैठक शनिवार को अत्यंत उत्साह एवं सुव्यवस्थित वातावरण में सम्पन्न हुई। बैठक में बड़ी संख्या में अभिभावकों ने उपस्थित होकर विद्यालय की शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों में रुचि दिखाई।
बैठक के दौरान अभिभावकों एवं शिक्षकों के मध्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, अनुशासन, नियमित उपस्थिति, गृहकार्य, व्यवहार, कक्षा प्रदर्शन तथा आगामी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। शिक्षकों द्वारा प्रत्येक छात्र की व्यक्तिगत प्रगति रिपोर्ट अभिभावकों के समक्ष प्रस्तुत करते हुए उनकी क्षमता एवं सुधार के आवश्यक बिंदुओं की जानकारी दी गई।


इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सत्य देव श्रीवास्तव ने कहा कि किसी भी विद्यार्थी की सफलता में विद्यालय एवं अभिभावकों की संयुक्त भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। यदि शिक्षक एवं अभिभावक निरंतर संवाद बनाए रखें, तो विद्यार्थियों का शैक्षणिक, मानसिक एवं नैतिक विकास और अधिक प्रभावी रूप से संभव हो सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, नियमित अध्ययन एवं सकारात्मक सोच अपनाने के लिए प्रेरित करने पर बल दिया।
प्रधानाचार्य ने जानकारी दी कि विद्यालय में वर्तमान सत्र हेतु प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ है तथा नर्सरी से कक्षा नौ एवं कक्षा ग्यारह तक सभी वर्गों में प्रवेश जारी है।
विद्यालय के प्रबंधक ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल परीक्षा परिणाम तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों का बौद्धिक, नैतिक एवं सामाजिक विकास करना भी है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों के नियमित मार्गदर्शन एवं सहयोग की अपील की।
कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्य एवं समस्त अध्यापकों द्वारा संयुक्त बैठक कर विद्यार्थियों की शैक्षणिक स्थिति, कमजोर विद्यार्थियों के सुधार एवं आगामी शैक्षणिक योजनाओं पर गहन विचार-विमर्श किया गया। अभिभावकों ने विद्यालय की अनुशासित शैक्षणिक व्यवस्था एवं अनुभवी शिक्षकों की सराहना की।इस मौके पर अर्चना भट्टाचार्य,उषा गुप्ता,पुष्पलता वर्मा,अर्चना द्विवेदी,शशिबाला सिंह,रीति अग्रहरि,अदिति भारद्वाज,श्वेता सोनी,ट्विंकल मोदनवाल,संध्या कात्यायन,ममता गुप्ता,दीक्षा पांडे,अपर्णा चौबे,प्रज्ञा मिश्रा,प्रियंका शुक्ला आदि लोग मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?