खेल से बनता है अनुशासित समाज, खिलाड़ियों को मिल रहा बेहतर मंच:रूबी प्रसाद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

दो दिवसीय सोनभद्र बैडमिंटन लीग टीम चैंपियनशिप 2026 का भव्य शुभारंभ

सोनभद्र। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय “सोनभद्र बैडमिंटन लीग टीम चैंपियनशिप 2026” का रॉबर्ट्सगंज मे भव्य उद्घाटन शनिवार को शिवाजी मिनी स्टेडियम, रॉबर्ट्सगंज में उत्साह एवं खेल भावना के साथ सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता 23 एवं 24 मई 2026 तक आयोजित की जाएगी।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद रॉबर्ट्सगंज की अध्यक्ष रूबी प्रसाद रहीं। उन्होंने कहा कि खेल से अनुशासित समाज का निर्माण होता है और ऐसे आयोजन खिलाड़ियों को बेहतर मंच प्रदान करते हैं। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला क्रीड़ा अधिकारी मोहम्मद शमीम अहमद उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता में जिले के रॉबर्ट्सगंज, ओबरा, घोरावल, रेणुकूट, शक्तिनगर, अनपरा सहित विभिन्न क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। कुल 07 टीमों ने हिस्सा लिया, जिनमें थे यूनिफार्म एक्सप्रेस, शटलर्स, एमआर इंस्टिट्यूट ऑफ़ फायर & सेफ्टी इंजीनियरिंग विथ कामाख्या स्पोर्ट्स शॉप, चंद्र मारुती सर्विस & वर्कशॉप, फ्रेंड्स बैडमिंटन क्लब, समाश टाइटन्स और लाइफ केयर हॉस्पिटल & ट्रेउमा सेंटर शामिल रहीं।
पहले दिन के लीग मुकाबलों की समाप्ति के बाद अंक तालिका में समाश टाइटन्स शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान पर रही। टीम के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर प्रतियोगिता में अपनी मजबूत दावेदारी प्रस्तुत की।
कार्यक्रम में सोनभद्र जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव राजेश द्विवेदी, वरिष्ठ समाजसेवी संदीप सिंह चंदेल, पूर्व चेयरमैन कृष्ण मुरारी गुप्ता, डॉ. संतोष मिश्रा, विनोद धर, राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी रमेश शर्मा, श्याम द्विवेदी, डॉ. प्रमोद कुमार प्रजापति सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता के समन्वयक अंकित जायसवाल, आयुष सिंह एवं फलक रहे। न्यू इंडिया इन्शुरन्स एवं नारायण इंटरप्राइजेज मुख्य प्रायोजक रहे तथा देव प्रॉपर्टीज द्वारा फूड एवं स्नैक्स स्पॉन्सरशिप प्रदान की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?