अमित मिश्रा
दुद्धि (सोनभद्र)। जिले के दुद्धी कोतवाली क्षेत्र में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। अफेयर के शक को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि पत्नी और बेटी ने मिलकर पति के सिर पर ईंट से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों और पड़ोसियों ने घायल व्यक्ति को संभाला और एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक परिवार में काफी समय से घरेलू विवाद चल रहा था, जो रविवार को अचानक हिंसक झगड़े में बदल गया। हालांकि मामले में अभी तक पुलिस को कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है, इसलिए आधिकारिक कार्रवाई नहीं हो सकी है।
पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।






