“मंडल अध्यक्ष” कहकर कुत्ते का उड़ाया मजाक! भाजपा नेता के करीबी का वीडियो वायरल, सियासी संग्राम तेज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र (उत्तरप्रदेश)। जिले में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने भाजपा और स्थानीय राजनीति में भूचाल ला दिया है। वीडियो में भाजपा जिला पंचायत सदस्य के पति और पूर्व ग्राम प्रधान बबलू गुप्ता कथित तौर पर एक कुत्ते को “मंडल अध्यक्ष” बताकर अभद्र टिप्पणी करते दिखाई दे रहे हैं।

वायरल वीडियो में आरोपी पहले कुत्ते को बिस्किट खिलाता नजर आता है, फिर उसे लात मारते हुए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करता दिखाई देता है। वीडियो सामने आने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं में भारी नाराजगी देखी जा रही है।

बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो शक्तिनगर क्षेत्र का है। जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर फैला, राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया। विपक्षी दलों ने भी इस मुद्दे को लेकर भाजपा पर निशाना साधना शुरू कर दिया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सार्वजनिक मंचों और सोशल मीडिया पर इस तरह की टिप्पणी राजनीतिक मर्यादाओं को तार-तार करने वाली है। वहीं भाजपा समर्थक इस पूरे मामले पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

हालांकि वीडियो की सत्यता और समय की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन वायरल क्लिप ने जिले की राजनीति को गर्मा दिया है। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि पार्टी संगठन और प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाते हैं।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?