मुख्य अतिथि ने दिलाई शपथ, डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र की नई टीम ने संभाला कार्यभार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह एडवोकेट बोले- कुर्सी अधिकार नहीं, सेवा का संकल्प; अधिवक्ता भवन व लाइब्रेरी आधुनिकीकरण प्राथमिकता

सोनभद्र। तहसील सभागार रॉबर्ट्सगंज का मंच शुक्रवार को अधिवक्ता एकता और संकल्प का गवाह बना। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के सत्र 2025-26 की नवनिर्वाचित प्रबंध समिति का भव्य शपथ ग्रहण समारोह निवर्तमान अध्यक्ष जगजीवन सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
समारोह के मुख्य अतिथि बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष व सदस्य वरिष्ठ अधिवक्ता हरिशंकर सिंह एडवोकेट ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने नवनिर्वाचित प्रबंध समिति को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।


नई टीम में अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह एडवोकेट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बिंदु यादव एडवोकेट, महामंत्री राजेंद्र कुमार यादव एडवोकेट, कोषाध्यक्ष द्वारिका नाथ नगर एडवोकेट ने शपथ ली। उपाध्यक्ष 10 साल से ऊपर संतोष कुमार यादव एडवोकेट एवं चतुर्भुज शर्मा एडवोकेट, 10 वर्ष से नीचे उपाध्यक्ष पद पर आशुतोषदेव पांडेय एडवोकेट एवं आशुतोष कुमार पटेल एडवोकेट शामिल हैं।
सचिव पुस्तकालय पर अभिषेक सिंह मौर्य एडवोकेट, सचिव प्रशासन पर हरिद्वार एडवोकेट, व सचिव प्रकाशन पर वेद प्रकाश सिंह एडवोकेट ने शपथ ली। वरिष्ठ कार्यकारिणी में भोला सिंह पटेल एडवोकेट, अशोक कुमार पाठक एडवोकेट, परमेश्वर सिंह एडवोकेट, कृष्ण मुरारी एडवोकेट, गुलाब वैश्य एडवोकेट, अनिल कुमार सिंह एडवोकेट और कनिष्ठ कार्यकारिणी में चंद्रकला गिरी एडवोकेट, सुमन एडवोकेट, मार्तंड प्रताप सिंह एडवोकेट, राकेश कुमार सिंह एडवोकेट, सुदेश कुमार एडवोकेट, रमन कुमार एडवोकेट शामिल हैं।
मुख्य अतिथि हरिशंकर सिंह एडवोकेट ने कहा, काला कोट केवल वस्त्र नहीं, जिम्मेदारी है। बार की मजबूती से ही आम आदमी को न्याय सुलभ होगा।
शपथ ग्रहण के उपरांत नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह एडवोकेट ने कहा कि आज आप सबने जिस विश्वास के साथ यह दायित्व मुझे सौंपा है, मैं उसके लिए हृदय से आभारी हूं। यह कुर्सी मेरे लिए अधिकार नहीं, सेवा का संकल्प है। उन्होंने वादा किया कि कार्यकारिणी अधिवक्ता भवन, चैंबर निर्माण, लाइब्रेरी के आधुनिकीकरण और वादकारियों को त्वरित न्याय मिले, इसके लिए बार और बेंच के बीच सेतु बनकर काम करेगी।
संचालन पूर्व अध्यक्ष श्याम बिहारी यादव एडवोकेट एवं शांति वर्मा एडवोकेट ने किया। समारोह में जिलाजीत सिंह यादव, हीरालाल पटेल, पवन कुमार सिंह, राजेश कुमार यादव, प्रदीप कुमार मौर्य, रामप्रसाद यादव, पवन शर्मा, धर्मेंद्र ओझा, राजकुमार पटेल, चंद्र प्रकाश सिंह, कामता यादव, सुरेश कुशवाहा, वी पी सिंह, रियाज खान, टीटू गुप्ता, विनीत श्रीवास्तव, आकृति निर्भया, वीरेंद्र राव आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment

1471
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?