जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा पुष्पा सिंह के नेतृत्व में भाजपा महिलाओं का चुर्क मुसही सांसद आवास घेराव, लगाए नारे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

जिला महामंत्री शारदा खरवार बोलीं- नारीशक्ति ने ठाना है 33 प्रतिशत आरक्षण लेकर रहेंगे, सपा सांसद  पर लगाया बिल विरोध का आरोप

सोनभद्र। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से बुधवार को जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा पुष्पा सिंह के नेतृत्व में महिलाओं ने चुर्क मुसही स्थित सांसद आवास के बाहर जमकर नारेबाजी की और घेराव किया। महिलाओं ने आरोप लगाया कि सांसद ने महिलाओं के आरक्षण बिल का विरोध किया है।
नारी शक्ति वंदन महिला आक्रोश के तहत एकत्रित होकर महिलाएं धरने पर बैठीं। मुसही बाजार में पैदल चलकर सांसद छोटेलाल खरवार के आवास का घेराव किया और सवाल किया कि आपने केंद्र सरकार की ओर से संसद में महिला आरक्षण के लिए लाए गए बिल का विरोध कर हम महिलाओं का अपमान किया।


मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा जिला महामंत्री शारदा खरवार ने कहा कि नारीशक्ति ने ठाना है 33 प्रतिशत आरक्षण लेकर रहेंगे। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोधी विपक्षी सांसद के खिलाफ महिला जनाक्रोश है।
जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा मीनू चौबे व जिला महामंत्री गुड़िया त्रिपाठी ने कहा कि आपके परिवार की महिलाओं को भी इसका लाभ मिलता, लेकिन आपने विपक्षी सांसदों के साथ मिलकर हम जनपद की महिलाओं के हक का विरोध किया। कहा कि हम इसके लिए आपके कृत्य की काफी निंदा करते हैं।
कार्यक्रम के लोकसभा संयोजक अजीत रावत रहे। इस मौके पर सभासद ममता गुप्ता, रीतु अग्रहरी, वंदना चौबे, अंजना सिंह, किरन सिंह, सविता सिंह, संध्या पाण्डेय, माया देवी, अनिता देवी, सुनिता पटेल, राधिका भारती, आशा भारती, रम्भा देवी, जगवंती देवी, राधा सिंह, अनिता यादव, सुनिता भारती सहित सैकड़ों महिलाएं मौजूद रहीं।
इस आशय की जानकारी सह जिला मीडिया प्रभारी अमन वर्मा ने दी।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?