प्रबंधक रमाशंकर दुबे ने दी बधाई बोले- सामूहिक प्रयास का परिणाम है सफलता, आराध्या सिन्हा 93% व अभिनव तिवारी 91% अंक लाए
सोनभद्र। मेहनत, लगन और अनुशासन की मिसाल बने माँ वैष्णो मॉडर्न एमवीएम पब्लिक स्कूल, रॉबर्ट्सगंज के विद्यार्थियों ने शानदार परीक्षा परिणाम प्रस्तुत कर विद्यालय, अभिभावकों एवं पूरे जनपद को गौरवान्वित कर दिया है। विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों की सफलता को लेकर उत्साह और प्रसन्नता का माहौल देखने को मिला।
विद्यालय के होनहार छात्र पृथ्वी ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान हासिल किया और विद्यालय का नाम रोशन किया। वहीं आराध्या सिन्हा ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अभिनव तिवारी ने 91 प्रतिशत अंक अर्जित कर सफलता की नई मिसाल कायम की।


इसके अतिरिक्त आयुषी मौर्या, शम्भावी सिंह एवं सुजाता अग्रहरी ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी मेहनत और लगन का परिचय दिया। वहीं शिवम सिंह, श्रद्धा चौबे, शुभम मिश्रा एवं सक्षम गुप्ता ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल की।
विद्यालय के प्रबंधक रमाशंकर दुबे ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है और आज के विद्यार्थी ही कल के राष्ट्रनिर्माता हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय सदैव विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों एवं संस्कारों से भी जोड़ने का कार्य करता रहा है।
प्रधानाचार्य सत्य देव कुमार श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता केवल विद्यार्थियों की नहीं, बल्कि पूरे विद्यालय परिवार के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच से हर लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण विजय कुमार द्विवेदी, विशेष पाठक, कृष्णानंद मिश्रा, कृष्णा मिश्रा आईटी हेड, संजय पाण्डेय, आशीष शुक्ला, अमित पटेल, अशोक कुमार, अमित त्रिपाठी, जय प्रकाश सिंह सहित अन्य शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित रहे। सभी ने सफल विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएँ दीं।






