शंख सेवा न्यास ने मनाई महाराणा प्रताप जयंती, शौर्य, स्वाभिमान को किया नमन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नपा सभागार में आयोजित कार्यक्रम में नवनियुक्त सभासदों को किया गया सम्मानित

सोनभद्र। शंख सेवा न्यास की ओर से महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर नगर पालिका परिषद सभागार में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के शौर्य, त्याग और स्वाभिमान को याद करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता समाजसेवी गंगा सागर दुबे ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन संघर्ष, राष्ट्रभक्ति और आत्मसम्मान का प्रतीक था। उन्होंने कहा कि मुगल शासन कभी भी सम्पूर्ण चित्तौड़ पर अधिकार नहीं कर सका और हल्दीघाटी के युद्ध में महाराणा प्रताप ने अद्भुत वीरता का परिचय दिया। अकबर जैसा शक्तिशाली शासक भी महाराणा प्रताप को झुका नहीं सका। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं नपा अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने कहा कि महाराणा प्रताप का पूरा जीवन त्याग और बलिदान की मिसाल है। उन्होंने अपने स्वाभिमान और मातृभूमि की रक्षा के लिए राजसी सुख-सुविधाओं का त्याग कर दिया, लेकिन कभी हार स्वीकार नहीं की। कार्यक्रम के संयोजक कृष्ण मुरारी गुप्ता ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को महाराणा प्रताप के संघर्ष, साहस और राष्ट्रभक्ति से प्रेरणा लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में देशभक्ति और स्वाभिमान की भावना को मजबूत करते हैं। वक्ताओं ने कहा कि महाराणा प्रताप केवल राजस्थान ही नहीं बल्कि पूरे देश के गौरव हैं। उनका जीवन हमें विपरीत परिस्थितियों में भी अपने सिद्धांतों और सम्मान के लिए संघर्ष करना सिखाता है। कार्यक्रम में नवनियुक्त सभासद रमेश जायसवाल, धुर्वकांत द्विवेदी, सरोज केसरी, संजय श्रीवास्तव एवं राजबहादुर पटेल को महाराणा प्रताप की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया। अंत में बृजानंद ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों और लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान नीरज सिंह, बलदेव सिंह, पुष्पा सिंह, चन्दन केसरी, विनय, रविंदर, सुनील एवं कीर्तन सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?