एसईसीएल गेवरा के पूर्व जीएम अरुण त्यागी की सड़क हादसे में मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

एनएच-130 चोटिया मार्ग पर पार्सल वाहन से टक्कर, एनसीएल-एसईसीएल में शोक की लहर

म्योरपुर, सोनभद्र। कोल इंडिया की एसईसीएल गेवरा परियोजना के पूर्व महाप्रबंधक अरुण कुमार त्यागी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वे एनसीएल में निदेशक तकनीकी का पद संभालने के लिए सिंगरौली आ रहे थे। उनके आकस्मिक निधन पर एनसीएल और एसईसीएल के अधिकारियों-कर्मचारियों में शोक व्याप्त है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात करीब 12 बजे श्री त्यागी अपनी कार से गेवरा से सिंगरौली के लिए रवाना हुए थे। एनएच-130 चोटिया मार्ग पर उनकी कार की टक्कर एक पार्सल वाहन से हो गई। हादसे के बाद उन्हें तत्काल अपोलो अस्पताल ले जाया गया, जहां तड़के करीब 3 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि अरुण कुमार त्यागी का प्रमोशन एनसीएल के निदेशक तकनीकी पद पर हुआ था। वे नई जिम्मेदारी संभालने के लिए ही सिंगरौली आ रहे थे, लेकिन रास्ते में सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गई। इस खबर के बाद से एनसीएल और एसईसीएल के अधिकारियों-कर्मचारियों में शोक की लहर है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?