यूपी में मौसम का अलर्ट: 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं, कई जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

लखनऊ (उत्तरप्रदेश)। India Meteorological Department के लखनऊ मौसम केंद्र ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए अगले दो दिनों का प्रभाव आधारित मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग ने प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में तेज आंधी, बारिश और वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

मौसम विभाग के अनुसार 8 मई से 10 मई तक प्रदेश के कई जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि कुछ स्थानों पर हवा की गति बढ़कर 50 किमी प्रति घंटा तक पहुंचने की संभावना है। इसके साथ ही मेघगर्जन, वज्रपात और हल्की से मध्यम बारिश का दौर भी देखने को मिल सकता है।

इन जिलों में ज्यादा असर की चेतावनी

पहले दिन बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, बलिया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर समेत आसपास के इलाकों में तेज हवाओं और मेघगर्जन की संभावना जताई गई है।

वहीं दूसरे दिन प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, कुशीनगर और महाराजगंज जिलों में मौसम बिगड़ने की आशंका है।

प्रशासन और किसानों के लिए एडवाइजरी

मौसम विभाग ने किसानों को खेतों में सावधानी बरतने, खुले स्थानों पर खड़े लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने और पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे शरण न लेने की सलाह दी है। तेज हवाओं के चलते कच्चे मकानों और बिजली व्यवस्था पर भी असर पड़ सकता है।

प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से बदलते मौसम के बीच यह अलर्ट आम लोगों, किसानों और प्रशासन के लिए अहम माना जा रहा है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?