राज्यमंत्री जीत सिंह खरवार ने स्वयं भरा सेल्फ एन्यूमरेशन फॉर्म, लोगों को किया जागरूक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

म्योरपुर में जनगणना-2027 अभियान का शुभारंभ, ब्लॉक प्रमुख ने किया हाउस लिस्टिंग प्रक्रिया का आगाज

म्योरपुर, सोनभद्र। ब्लाक सभागार में गुरुवार को जनगणना-2027 के प्रथम चरण ‘हाउस लिस्टिंग’ प्रक्रिया का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोड़ ने किया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, पंचायत कर्मी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोड़ ने कहा कि जनगणना देश की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिससे सरकार को विकास योजनाएं बनाने और उन्हें प्रभावी ढंग से लागू करने में सहायता मिलती है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ कार्य करने की अपील की। खंड विकास अधिकारी दिनेश मिश्रा ने कहा कि जनगणना का कार्य पूरी सावधानी और सटीकता से किया जाए, ताकि प्रत्येक परिवार की सही जानकारी दर्ज हो सके। वहीं कुसम्हा आवास पर दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री एवं उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग जीत सिंह खरवार ने स्वयं-गणना प्रपत्र भरकर लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया सरल और सुलभ है तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में सहायक होगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि जनगणना दल को सही जानकारी देकर इस राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?