अमित मिश्रा
सहायक अध्यापक की मौत से शिक्षकों में शोक की लहर
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद के दुद्धी कोतवाली क्षेत्र में बैंक के काम से दुद्धी आए सहायक अध्यापक मोहम्मद मोमिन अहमद को अमवार रोड के पास एक अज्ञात बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। लेकिन जिला अस्पताल से लौटते समय हाथीनाला के समीप उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं शिक्षक की मौत की खबर मिलते ही शिक्षा विभाग में शोक की लहर दौड़ गई और बड़ी संख्या में शिक्षक अस्पताल पहुंच गए।
वही मृतक शिक्षक दुद्धी शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पगढेवा, खोखा में तैनात थे। घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में शिक्षक अस्पताल पहुंच गए और शोक जताया।






