प्रथम राज्य स्तरीय थ्रो बॉल में प्रकाश जीनियस पब्लिक स्कूल ने जीता तृतीय स्थान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वैष्णवी, सुप्रिया, सुमित व अनुराग का यूपी टीम में चयन, जून में राजस्थान जाएंगी टीम

सोनभद्र। एमएस इंटरनेशनल स्कूल वाराणसी में संपन्न हुई प्रथम राज्य स्तरीय थ्रो बॉल प्रतियोगिता में प्रकाश जीनियस पब्लिक इंग्लिश स्कूल की बालक एवं बालिका टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त कर जनपद व विद्यालय का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता समापन के बाद विद्यालय वापस लौटे छात्र-छात्राओं का विद्यालय प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद जैन ने मिष्ठान वितरित कर स्वागत किया और आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी संतोष कुमार पांडे, प्रधानाचार्य अंबर उपाध्याय, उप प्रधानाचार्य सुरेंद्र यादव, खेल प्रशिक्षक दीपक कुमार श्रीवास्तव, मनोज कुमार दुबे, सुनील श्रीवास्तव, आकांक्षा, अपर्णा श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्रा वैष्णवी और सुप्रिया पटेल एवं छात्र सुमित पटेल व अनुराग मौर्य का चयन उत्तर प्रदेश की टीम में हुआ है। यूपी की टीम जून में राजस्थान के लिए प्रस्थान करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?