नपा के 5 मनोनीत सदस्यों को एसडीएम ने दिलाई पद व गोपनीयता की शपथ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

विधायक भूपेश चौबे बोले- योजनाओं को धरातल पर उतारने में दें सहयोग

सोनभद्र। महामहिम राज्यपाल, उ.प्र. द्वारा नगर पालिका परिषद सोनभद्र में मनोनीत कुल 5 सदस्यों को सोमवार को नगर पालिका परिषद सोनभद्र के सभाकक्ष में उप जिलाधिकारी सदर अश्विनी कुमार ने शपथ दिलाई।
सदर विधायक भूपेश चौबे व नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद की उपस्थिति में संजय श्रीवास्तव, ध्रुवकान्त द्विवेदी, राज बहादुर सिंह पटेल, रमेश जायसवाल व सरोज केशरी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
इस अवसर पर सदर विधायक भूपेश चौबे ने राज्य सरकार का धन्यवाद देते हुए सभी मनोनीत सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सदस्यों से सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए पालिका परिवार को सहयोग देने की अपेक्षा की।
नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद व अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार ने मनोनीत सदस्यों का पालिका परिवार में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि बोर्ड में सदस्यों द्वारा प्रस्तुत सुझावों एवं प्रस्तावों का स्वागत किया जाएगा और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा सोनभद्र के कई पदाधिकारी, नगर के गणमान्य नागरिक व पालिका के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?