ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर पलटी बाइक, मां-बेटी की मौत, बेटा हुआ घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

शादी समारोह से घर वापस लौटते समय बखरिहवां ब्रेकर के पास हुई घटना

बभनी(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। बीजपुर – बभनी मार्ग पर सोमवार  को एक शादी समारोह से छत्तीसगढ़ घर लौटते समय बखरिहवां ब्रेकर के पास अनियंत्रित होकर बाइक बिजली के खंभे से टकराकर बाइक सवार गिर पड़े जिसमें मां बेटी की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रामपति पत्नी लालमन 70 वर्ष व बसंती पत्नी रामप्यारे 45 वर्ष निवासी बजडा थाना बसंतपुर छत्तीसगढ़ की की सड़क दुघर्टना में मौत हो गई।मृतक बसंती के लड़के देवबरन ने बताया कि नानी मेरी मां और मैं तीनों लोग बड़े पिता जी के यहां बखरिहवां शादी में गए थे। शादी संपन्न होने के बाद तीनों लोग बाइक से घर वापस लौट रहे थे। जैसे ही बखरिहवां ब्रेकर के पास पहुंचे पीछे बैठीं मेरी नानी और मेरी मां डिसबैलेंस हो गई और बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई और दोनों लोग ब्रेकर पर गिर गई।

घटना होते ही आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने तत्काल पीआरबी 112 और 108 एम्बुलेंस को सूचना दिए। सूचना पर पीआरबी और एम्बुलेंस घटनास्थल पर पहुंच गए। दोनों मां बेटी को बभनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।मां और नानी की मौत की खबर लगते ही बेटा देवबरन की मुंह से आवाज नहीं निकल रही थी।वह दहाड़ मारकर रोने लगा। बेटे ने घटना की सूचना परिजनों को दे दी है, हालांकि खबर लिखे जाने तक परिवार के लोग नही पहुंच सके थे।

इस घटना के सम्बन्ध में बभनी सीएचसी के चिकित्सक डा वेदप्रकाश ने मृतकों का मेमो बभनी थाने में भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक बभनी डीपी यादव ने बताया कि घटना की सूचना बीजपुर थाने को दे दी गई है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?