नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को 24 घण्टे के अंदर किया गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नवीन कुमार

कोन(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)।  स्थानीय थाना क्षेत्र के बगिया के पेट्रोल पंप के पास से सोमवार को दुष्कर्म के आरोपी युवक सिकेश पासवान निवासी कोन थाना क्षेत्र के पीपरखाड़ के टोला केवाल को पुलिस ने घटना के 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है और विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया।

थाना प्रभारी संजीव सिंह ने बताया कि कोन थाना क्षेत्र की निवासी नाबालिक पीड़िता के भाई ने तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन दो मई को करीब आठ बजे रात्रि को बिजली नहीं होने के कारण घर के पास स्थित कुएं पर बैठी थी। उस वक्त उसके माता पिता इलाज के लिए लखनऊ गए हुए थे,उसी वक्त गांव का ही लड़का सिकेश पासवान पुत्र संतोष पासवान आया और मेरी नाबालिक बहन का हाथ पकड़ कर खींचते हुए खेत में लेजाकर उसके साथ जबरजस्ती दुष्कर्म किया,जिसके बाद मेरी बहन चिल्लाई तो हम खेत की तरफ दौड़कर गए तो वहां पहुंच कर देखे तो सिकेश मेरी बहन के साथ गलत काम कर रहा था,जब आरोपी ने हमें देखा तो वह वहां से भाग निकला जिसके बाद घर आकर मेरी बहन ने पूरी घटित घटना बताई ,जिसके बाद घटना की जानकारी मम्मी पापा को हमने दी,तो उन्होंने कहा कि हम घर पहुंच रहे है तुम फिलहाल पुलिस को घटना की सूचना दे दो।

वही आगे थाना प्रभारी ने बताया कि नाबालिक पीड़िता के भाई के तहरीर के आधार पर तत्काल आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की तलाश जारी कर दी गई और 24 घंटे अंदर आरोपी सिकेश को गिरफ्तार कर लिया गया,गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?