पुरानी पेंशन व धारा 18-21 वापसी की मांग को लेकर शिक्षक संघ ने डीआईओएस को सौंपा ज्ञापन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

मुख्यमंत्री को भेजा 12 सूत्रीय मांगपत्र, जिलाध्यक्ष बोले- समस्याओं का निस्तारण न होने से आक्रोश

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद-सोनभद्र ने शुक्रवार को जिला विद्यालय निरीक्षक के नामित प्रतिनिधि को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष सुनील कुमार राव ने बताया कि जिला संगठन के लेटर पैड पर मुख्यमंत्री को प्रेषित मांग पत्र रजिस्टर्ड डाक से भी अलग से भेजा जाएगा। प्रमुख मांगें: चयन बोर्ड अधिनियम की धारा 18 एवं 21 की वापसी, पुरानी पेंशन की बहाली, वित्तविहीन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन, 22 मार्च 2016 की राजाज्ञा से आच्छादित एवं विनियमित शिक्षकों को पुरानी पेंशन का लाभ, वंचित तदर्थ शिक्षकों का विनियमितीकरण। अन्य मांगें: एनपीएस कटौती का समुचित रख-रखाव न होने से धनराशि प्रान में प्रदर्शित न होना, एनपीएस से जीपीएफ में आए शिक्षकों की राशि जीपीएफ में जमा न होना, शिक्षकों के लंबित पदोन्नति व चयन-प्रोन्नत प्रकरणों का समय से निस्तारण न होना, अवशेषों का भुगतान न होना, निलंबन-बर्खास्तगी के प्रकरणों को लंबित रखकर उत्पीड़न, अवकाश प्राप्त शिक्षकों के लंबित देयकों व सामूहिक बीमा भुगतान में देरी, मानव सम्पदा पोर्टल पर सेवा अभिलेखों की त्रुटियों में सुधार शामिल हैं। जिलाध्यक्ष सुनील कुमार राव ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं का समय से निस्तारण न होने से आक्रोश है। सरकार मांगों पर शीघ्र निर्णय ले। इस मौके पर अमरेंद्र कुमार, संतोष कुमार, राकेश चंद्र शुक्ला, संजय जयसवाल, सतीश कुमार, उपेंद्र कुमार, विनीत कुमार, महेश चंद्र, दिवाकर, प्रेम चंद्र, राकेश मिश्रा, आशुतोष सिंह आदि मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?