आम बीन रही दो बच्चियों की आकाशीय बिजली से मौत,परिजनों में मचा कोहराम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

गिरने से एक बच्चे का हाथ हुआ फैक्चर

बभनी थाना क्षेत्र के चौना गांव की घटना

बभनी(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। स्थानीय थाना क्षेत्र के चौना गांव में शनिवार की शाम को आयी आंधी से गिरे आम बीन रही दो बच्चियां आकाशीय बिजली की चपेट में आ गयी जिससे दोनो की  मौत हो गई। इस घटना की सूचना बभनी पुलिस को दे दी गई है।

फाइल फोटो

प्राप्त जानकारी के अनुसार अर्चना पुत्री विष्णु दयाल (09 वर्ष)  तथा आस्था पुत्री राजेश कुमार( 08 वर्ष) , दोनो निवासी चौना की आकाशीय बिजली से मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक आंधी चल रही थी तो आम गिर रहा था जिससे दोनों बच्चियां अलग-अलग आम के पेड़ के नीचे गिरे आम बीन रही थी।इस दौरान बारिश शुरू हो गई और बिजली चमकने लगी।इसी बीच तेज बिजली चमकी और सीधे आम पर गिरी जिससे दोनों बच्चियां पेड़ के नीचे गिर गई और उनकी मौत हो गई। वहीं कुछ दूर पर खड़ा हर्ष पुत्र देवनरायन (12 वर्ष) निवासी चौना गिर गया और उसका एक हाथ फैक्चर हो गया। वही दोनों बच्चियों की मौत के बाद चीख-पुकार शुरू हो गई।

घटना की सूचना बभनी पुलिस को दे दी गई  तो मौके पर पहुंच कर दोनो बच्चियों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?