12 वर्षीय बालक आंधी के झोंके से बाउली में गिरा, डूबने से हुई मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

बभनी थाना क्षेत्र के चक चपकी गांव की घटना,घर में मचा कोहराम

बभनी(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)।  स्थानीय थाना क्षेत्र के चक चपकी गांव में शनिवार की शाम आंधी के झोंके से 12 वर्षीय बालक गिरकर बाउली में चला गय और पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के संतोष कुमार पुत्र राम सुन्दर (12 वर्ष), निवासी चक चपकी अपने घर के पास बाउली के पास खड़ा था।इसी बीच तेज आंधी चलने लगी। वह तेज आंधी के झोंके की चपेट में आ गया और वह बाउली में जा गिरा। बाउली में पानी अधिक  होने की वजह से वह डूब गया। जबतक लोग वहां दौड़कर पहुंचे और उसको बाउली से बाहर निकाले तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। माता-पिता सीना पीट पीट कर रोना शुरू कर दिए।

संतोष अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।उसकी एक बड़ी बहन है।भाई की मौत से वह भी सदमे में है।घटना की सूचना तत्काल बभनी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर शिवमूरत यादव घटनास्थल पर पहुंचे और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया।

इस सम्बंध में प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?