मजदूर दिवस पर एटक व भाकपा ने निकाली प्रभातफेरी, शिकागो के शहीदों को किया याद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गगनभेदी नारों के साथ फहराया लाल झंडा, वक्ताओं ने कहा- शोषण बंद हो, 8 घंटे काम व सम्मानजनक वेतन मिले

रेनूकुट, सोनभद्र। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर शुक्रवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी व हिंडाल्को प्रगतिशील मजदूर सभा एटक के कार्यकर्ताओं ने जुलूस की शक्ल में प्रभातफेरी निकालकर शिकागो के शहीदों को याद किया और मजदूर एकता का संदेश दिया। सुबह 7 बजे हिंडाल्को प्रगतिशील मजदूर सभा कार्यालय पर गगनभेदी नारों के साथ लाल झंडा फहराया गया। इसके बाद ‘इंकलाब जिंदाबाद’, ‘मजदूर एकता जिंदाबाद’, ‘दुनियां के मजदूरों एक हो’ के नारे लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने कार्यालय से रेनूकुट बाजार और कालोनी के विभिन्न हिस्सों में सुबह 10 बजे तक प्रभातफेरी की। वक्ताओं ने कहा कि आज मजदूरों-किसानों को सिर्फ शुभकामनाएं देने का नहीं, बल्कि पूंजीवादी सरकार के खिलाफ एकजुटता का वक्त है। महंगाई की मार और पूंजीपतियों को शोषण की खुली छूट के बीच शांतिपूर्ण संघर्ष जरूरी है। 8 घंटे काम, साप्ताहिक 2 दिन छुट्टी, सम्मानजनक मजदूरी, महंगाई पर नियंत्रण, रूम रेंट माफिया की मनमानी वसूली पर रोक, साफ पीने का पानी व बिजली मजदूरों का हक है। भाकपा नेता डॉ आर के शर्मा ने कहा कि मजदूरों का शोषण बंद हो। एटक नेता राजेन्द्र प्रसाद ने कहा कि काम के घंटे, वेतन व सामाजिक सुरक्षा की गारंटी सुनिश्चित हो। न्यूनतम मजदूरी मूलभूत आवश्यकताओं के अनुसार तय हो और महंगाई के हिसाब से हर वर्ष बढ़े। मजदूर राष्ट्र निर्माण का इंजन है। विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण के बाद कार्यालय पर जुलूस का समापन हुआ। शाम को गांधी मैदान में लोकगीत गायक राजमणि खरवार और राधा रानी के सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। प्रभातफेरी का नेतृत्व भाकपा जिला सचिव डॉ आर के शर्मा, एटक अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद, कन्हैयालाल, अतीक अहमद, अशोक यादव, आर एन तिवारी, द्वारिका प्रसाद चंद्रवंशी, अमर नाथ सूर्य, कमला प्रसाद, मुन्ना राम, मेघनाथ पासवान, संजय कुमार गुप्ता, सुरेंद्र कुमार सिंह व स्वामी नाथ सिंह आदि ने किया।

Leave a Comment

1454
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?