सीएस पाण्डेय
बस की खिड़की से सिर बाहर निकाल कर बैठा था किशोर
बभनी(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश))। बीजपुर थाना क्षेत्र में ग्राम पंचायत महरिकला के टोला मेझरौट से शक्तिनगर तिलक चढ़ाने परिजन बस से जा रहें थे। इसी बस में खिड़की से सिर बाहर करके बैठे एक किशोर का सिर पोल से टकरा गया जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना से मृत किशोर के परिजनों में कोहराम मच गया ,वही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस दुद्धी भेज दिया।
परिजनो के अनुसार ऋषिवा पुत्र विष्णुकान्त गुप्ता (13 वर्ष) सोमवार को बस पर दाहिनें तरफ चालक की साइड बस में पीछे बैठकर सर खिड़की से सिर निकाल कर बैठा था। जैसे बस चली कुछ दूरी पर पोल किशोर का सिर टकरा गया जिससे वह लहूलुहान हो गया। सिर में गम्भीर चोट लगने पर किशोर को परिजन बभनी अस्पताल पहुंचे जहा मौजूद डाक्टर परीक्षण के दौरान किशोर को मृत घोषित कर दिए। वही मौत की ख़बर सुन परिजनों में मातम पसर गया। मंगलवार की सुबह बभनी पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई कर अंत्यपरीक्षण हेतु दुद्धी पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।






