होमगार्ड भर्ती परीक्षा:  डीएम व एसपी ने चुर्क इंजीनियरिंग कॉलेज का किया औचक निरीक्षण, परखीं व्यवस्थाएं

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन रविवार को जिलाधिकारी चर्चित गौड़ व पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज चुर्क स्थित परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने केंद्र पर पहुंचकर सुरक्षा एवं परीक्षा संचालन की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी चर्चित गौड़ व एसपी अभिषेक वर्मा ने परीक्षा केंद्र पर स्थापित कंट्रोल रूम, सीसीटीवी कैमरों से हो रही निगरानी, प्रवेश प्रक्रिया, अभ्यर्थियों की जांच व्यवस्था व अन्य मूलभूत सुविधाओं का अवलोकन किया। डीएम चर्चित गौड़ ने केंद्र व्यवस्थापकों व ड्यूटी पर तैनात कर्मियों से बात कर परीक्षा के सुचारु संचालन की जानकारी ली। अधिकारियों ने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष, शांतिपूर्ण व पारदर्शी ढंग से संपन्न कराया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अभ्यर्थियों को कोई असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। एसपी अभिषेक वर्मा ने सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। जिले में होमगार्ड भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से जारी है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?