पृथ्वी दिवस: प्रकाश जीनियस पब्लिक इंग्लिश स्कूल में धूमधाम से मना

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O प्रधानाचार्य अंबर उपाध्याय ने दिलाई पर्यावरण संरक्षण की शपथ

सोनभद्र। प्रकाश जीनियस पब्लिक इंग्लिश स्कूल में बुधवार को बड़े उत्साह के साथ पृथ्वी दिवस मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझाते हुए भाषण, कविता व पोस्टर के माध्यम से पृथ्वी को बचाने का संदेश दिया।
बच्चों ने भाषण के माध्यम से पेड़-पौधों के महत्व को समझाते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य अंबर उपाध्याय ने छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए प्लास्टिक का उपयोग कम करने, पानी बचाने और स्वच्छता बनाए रखने के लिए शपथ दिलाई।
विद्यालय के प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद जैन ने सभी विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि पृथ्वी को सुरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। हमें अपने दैनिक जीवन में छोटे-छोटे कदम उठाकर पर्यावरण का संरक्षण करना चाहिए।
विद्यालय के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संतोष कुमार पांडे ने बताया कि पृथ्वी हमारी सबसे मूल्यवान धरोहर है। उसे सुरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने बच्चों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने और पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में पोस्टर प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्य कार्यकारी अधिकारी संतोष कुमार पांडे एवं उप प्रधानाचार्य सुरेंद्र यादव द्वारा फलदार पौधों का वितरण कर पृथ्वी के संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया।
प्रकाश जीनियस पब्लिक इंग्लिश स्कूल की ब्रांच प्रकाश जीनियस किड्स स्कूल टैगोर नगर में साधना पांडे द्वारा पृथ्वी दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?