अपराध नियंत्रण व लंबित विवेचनाओं के निस्तारण पर एसपी ने दिए सख्त निर्देश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने राजपत्रित अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

सोनभद्र। बुधवार को पुलिस लाइन चुर्क स्थित कान्फ्रेन्स हॉल में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा की अध्यक्षता में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारीगण के साथ समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में अपराध नियंत्रण, लंबित विवेचनाओं के निस्तारण एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ीकरण हेतु निर्देश दिए गए। बैठक में विगत 03 वर्षों के भादवि/निरोधात्मक अपराध आंकड़ों, क्षेत्राधिकारी के पास लंबित विवेचनाओं, 06 माह से अधिक समय से लंबित विवेचनाओं तथा 60/90 दिवस में निस्तारित होने वाली विवेचनाओं की स्थिति का अवलोकन किया गया।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने एसआर एवं अन्य वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, जनसुनवाई/आईजीआरएस/पीजी पोर्टल/सीएम हेल्पलाइन-1076 से संबंधित प्रकरणों, ITSSO/CAW पोर्टल पर लंबित अभियोगों, नए थानों/चौकियों के कार्यों, Yaksh App तथा रिक्रुट आरक्षियों हेतु इन्फ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड की प्रगति की समीक्षा की। साइबर अपराध एवं विभिन्न पोर्टलों पर प्राप्त प्रकरणों, फ्रॉड धनराशि होल्ड/रिफंड, CEIR पोर्टल पर गुम मोबाइल की बरामदगी, E-Sakshya के अंतर्गत SID जनरेट व साक्ष्यों की लिंकिंग, लंबित प्रारंभिक जांचों, क्षेत्राधिकारी स्तर पर विभिन्न आयोग/शासन से प्राप्त पत्रों, रानी लक्ष्मीबाई योजना, जमानतदारों के सत्यापन, खनन से संबंधित अभियोगों, PIT NDPS Act, 68F NDPS Act, 107 BNSS एवं 14(1) गैंगस्टर एक्ट, पैरोकार मीटिंग, ZFD, डायल-112, J-MIS पोर्टल एवं I-GOT पोर्टल आदि की भी समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु प्रभावी कार्यवाही करें।

Leave a Comment

1445
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?