नारी शक्ति वंदन अधिनियम एक ऐतिहासिक कदम है:विशाल पाण्डेय

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजयुमो का प्रदर्शन: जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस सपा के खिलाफ पुतला दहन

सोनभद्र। बुधवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा सोनभद्र के जिलाध्यक्ष विशाल पाण्डेय के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर स्वर्ण जयन्ती चौक पर कांग्रेस व पूरे विपक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पुतला दहन व प्लेकार्ड के माध्यम से प्रदर्शन किया गया।
जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा विशाल पाण्डेय ने कहा कि राजनीतिक क्षेत्र में महिलाओं की भागेदारी बढ़ाने के लिए लोकसभा व विधानसभा में आरक्षण का प्रावधान करने वाला नारी शक्ति वंदन अधिनियम एक ऐतिहासिक कदम है। भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कांग्रेस द्वारा इस बिल का विरोध करना दर्शाता है कि उनकी मानसिकता सदैव महिला विरोधी रही है।
उन्होंने कहा कि आजादी के कई दशकों बाद भी संसद और विधानसभाओं में महिलाओं की हिस्सेदारी नाम मात्र रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस विसंगति को दूर कर महिलाओं को देश में विकास की मुख्यधारा में लाना चाहते हैं, लेकिन कांग्रेस की बाधा डालने वाली राजनीति संकीर्ण सोच को उजागर कर रही है।


जिला महामंत्री युवा मोर्चा रजनीश रघुवंशी ने कहा कि कांग्रेस नहीं चाहती कि देश की बेटियां-महिलाएं आगे बढ़कर नेतृत्व करें। यह विरोध केवल एक बिल का नहीं बल्कि देश की आधी आबादी के हक का विरोध है। यदि कांग्रेस ने महिला सशक्तिकरण के राह में रोड़े अटकाना बंद नहीं किया तो आन्दोलन और उग्र होगा। नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल का विरोध करने वालों को देश की माताएं-बहनें आगे आने वाले चुनाव में जवाब देंगी।
इस मौके पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह, जिला महामंत्री संतोष शुक्ला, महेश्वर चन्द्रवंशी, बृजेश श्रीवास्तव, मनोज सोनकर, प्रसन्न पटेल, बलराम सोनी, अमन वर्मा, विपिन तिवारी, कुंवर चतुर्वेदी, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा हिरेश द्विवेदी, संदीप सिंह, जिला मंत्री शिवम सिंह राजपूत, अतुल पाण्डेय, रोशन सिंह, गुडिया त्रिपाठी, प्रमिला जायसवाल, रुबी गुप्ता, रंजन पाण्डेय, आशा विश्वकर्मा, मीनू चौबे, अरविन्द सोनी, रीतु अग्रहरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?