विन्ध्य लॉ कॉलेज गोरडीहा में पृथ्वी दिवस पर किए गए पौधरोपण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O सिविल जज सीनियर डिविजन  ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ

सोनभद्र। विन्ध्य लॉ कॉलेज गोरडीहा रॉबर्ट्सगंज में बुधवार को पृथ्वी दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिविल जज सीनियर डिविजन/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राहुल, चीफ एलएडीसी शमशेर बहादुर सिंह एवं पराविधिक स्वयं सेवक/अधिकार मित्र दीपन कुमार रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राहुल द्वारा सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। छात्र-छात्राओं ने पृथ्वी दिवस पर मुख्य अतिथि के साथ पौधरोपण किया तथा ‘पृथ्वी हमारी नहीं, हम पृथ्वी के हैं’ विषय पर पृथ्वी और पर्यावरण के संबंध को व्यापक रूप से रखते हुए अपने-अपने विचार व्यक्त किए। विद्यार्थियों ने वर्तमान परिदृश्य में पृथ्वी एवं पर्यावरण के महत्व व उनकी प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन विधि प्रवक्ता निशा सेठ द्वारा किया गया एवं समापन वरिष्ठ प्रवक्ता आकाश कुमार जायसवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के चीफ ट्रस्टी अजय कुमार सिंह, प्राचार्या डॉ. अंजली विक्रम सिंह, डॉ. अनुग्रह नारायण सिंह, प्रमोद कुमार, सत्यप्रकाश पाण्डेय, रजनीकान्त, दीपक त्रिपाठी एवं अन्य कर्मचारी व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?