नौगढ़ तहसील में लेखपाल-अधिवक्ताओं में विवाद, दोनों पक्षों लगाए आरोप

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ तहसील परिसर में शनिवार को एक विवाद का मामला सामने आया है। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तहसील परिसर में अधिवक्ताओं और एक लेखपाल के बीच कहासुनी के बाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। घटना के संबंध में दोनों पक्षों द्वारा अलग-अलग आरोप लगाए गए हैं।

बार एसोसिएशन नौगढ़ के पदाधिकारियों ने इस मामले को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है और प्रकरण की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। साथ ही, अधिवक्ताओं ने मामले के निस्तारण तक न्यायिक कार्यों के बहिष्कार का निर्णय लिया है।

वहीं, संबंधित लेखपाल आकाशदीप चौहान ने भी प्रार्थना पत्र देकर घटना के संबंध में अपनी शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने अपने साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट की बात कही है।

उपजिलाधिकारी विकास मित्तल ने बताया कि प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर नौगढ़ पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

1442
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?