ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस सख्त, 25 वाहनों का चालान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अभिषेक अग्रहरी

ओबरा (सोनभद्र)। जिले के ओबरा नगर में यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए सघन जांच अभियान चलाया। बुधवार को नगर के प्रमुख सुभाष चौराहा पर चलाए गए इस अभियान में नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई।

यह अभियान क्षेत्राधिकारी अमित कुमार के नेतृत्व में क्राइम इंस्पेक्टर शमशेर यादव, ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर राजेश सिंह एवं थाना पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रूप से संचालित किया गया।

अभियान के दौरान पुलिस ने ड्रिंक एंड ड्राइविंग, ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट वाहन चलाने सहित विभिन्न यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को चिन्हित किया। कुल 100 वाहनों की जांच में 25 चालान किए गए।

मौके पर पुलिस टीम ने वाहन चालकों को रोककर यातायात नियमों की जानकारी दी और भविष्य में नियमों का पालन करने की सख्त चेतावनी भी दी।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस अभियान का उद्देश्य केवल चालान करना नहीं, बल्कि आम जनता को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है।

प्रशासन ने संकेत दिया है कि ऐसे अभियान आगे भी नियमित रूप से चलाए जाएंगे, क्योंकि लगातार कार्रवाई के बावजूद कुछ लोग अब भी नियमों की अनदेखी कर रहे हैं।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?