ग्राम पंचायत भवन परिसर में गंदगी देख भड़के बीडीओ, पंचायत सहायक को लगायी फटकार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नवीन कुमार

अचौक निरीक्षण करने ग्राम पंचायत नकतवार पहुंचे बीडीओ जितेंद्र नाथ दुबे

सीसी सड़क किनारे मिट्टी डालने का बीडीओ ने दिया निर्देश


कोन(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। स्थानीय विकास खण्ड के ग्राम पंचायत नकतवार का बुद्धवार को खण्ड विकास अधिकारी जितेंद्र नाथ दुबे ने आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पंचायत भवन तक मनरेगा से बनी सीसी सड़क के निर्माण पर ग्राम प्रधान लक्ष्मी कुमार जायसवाल की सराहना की गई साथ ही रोजगार सेवक को सड़क के किनारे मिट्टी डलवाने के निर्देश दिए गए।


वही ग्राम पंचायत भवन पहुंचने पर परिसर में गंदगी देख बीडीओ नाराज हो गए। उन्होंने पंचायत सहायक सुनील कुमार को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि कार्यालय की साफ-सफाई व अभिलेखों का रख-रखाव पंचायत सहायक की जिम्मेदारी है। जिस तरह अपने घर को साफ-सुथरा रखा जाता है, उसी प्रकार कार्यालय को भी व्यवस्थित और स्वच्छ रखना चाहिए।


इस निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने ग्राम प्रधान से विद्यालय में शिक्षकों की उपस्थिति व बच्चों के पठन-पाठन की स्थिति की जानकारी ली। इसके अलावा किसान सम्मान निधि, आवास योजना एवं मनरेगा के तहत मजदूरों को मिलने वाली मजदूरी के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।

ग्राम पंचायत नकतवार में सड़क का निरीक्षण करते बीडीओ

इस मौके पर अभिषेक सिंह, अजय कुमार, बाबूलाल सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?