सोनभद्र। मंगलवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित प्रकोष्ठ के चैयरमैन तनुज पुनिया (सांसद) एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र पाल गौतम द्वारा उत्तर प्रदेश अनुसूचित प्रकोष्ठ की जिला चैयरमैन की नियुक्ति में जनपद सोनभद्र से ओमप्रकाश राव व शहर अध्यक्ष सुशील कुमार की नियुक्ति की गई। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिला अध्यक्ष रामराज सिंह गौड़ की अध्यक्षता में उनका स्वागत किया गया। रामराज गोड़ ने कहा कि ओमप्रकाश के आने पर जनपद में कांग्रेस दलितों की आवाज पहले भी रही है और आज और मजबूती के साथ हम लोग आगे की ओर बढ़ेंगे।ओमप्रकाश राव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी महात्मा गांधी, भीमराव अंबेडकर, पंडित जवाहरलाल नेहरू के सोच की पार्टी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने संविधान बनाने के लिए अंबेडकर को दायित्व दिया, वहीं भीमराव अंबेडकर ने सभी वर्गों को साथ में लेकर एक संविधान की संरचना की जिसमें लोगों के मूल अधिकारों और समानता की बात कही गई।उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा दलितों का उत्थान किया है और उनकी हर संभव लड़ाई लड़ी है। उन्होंने कहा कि जनपद सोनभद्र के अंदर हर दलित की आवाज बनेंगे और उनकी हर लड़ाई लड़ने का काम करेंगे। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष सुशील कुमार ने कहा कि शहर के अंदर दलित बस्तियों में वार्डों में जाकर सभी को जोड़ने का काम किया जाएगा। साथ ही किसी भी दलित को अगर कोई समस्या होती है तो हमसे जुड़े उनकी हर लड़ाई लड़ने का काम करेंगे। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य आशुतोष कुमार दुबे (आशु) ने कहा कि कांग्रेस सभी वर्गों को साथ में लेकर चलती है। उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश जी पूर्व में यूथ कांग्रेस के लोकसभा उपाध्यक्ष और जिला उपाध्यक्ष भी रहे हैं और जनपद को भली-भांति जानते हैं। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस राबर्ट्सगंज के अध्यक्ष अमरेश देव पांडेय, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव राजेंद्र प्रसाद चौधरी, विधि के प्रदेश सचिव अखिलेश मिश्रा, विधि प्रकोष्ठ के जिला कोऑर्डिनेटर शादाब आलम, युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अजीत खरवार, भारतीय युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सूरज वर्मा, राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिला अध्यक्ष अंशु गुप्ता, शहर अध्यक्ष सौम्य सोनकर, व्यापार प्रकोष्ठ के जिला चैयरमैन राहुल जैन, सूचना के अधिकार के जिला चैयरमैन श्रीकांत मिश्रा, कामगार व असंगठित कांग्रेस के जिला चैयरमैन तमेश्वर तिवारी, n.s.u.i. के जिला महासचिव रोहित भारती, राजू भारती, शीतल सिंह पटेल, उमेश सिंह, राकेश दुबे आदि लोग मौजूद रहें।






