बांग्लादेशी चार युवक गिरफ्तार, क्रशर प्लांट पर कर रहे थे कार्य

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राजन

दलाल के माध्यम से पश्चिम बंगाल के रायगंज में किया था प्रवेश

मीरजापुर(उत्तर प्रदेश)। जनपद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से अवैध रूप से भारत में निवास कर रहे चार बांग्ला देशी युवको को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चार मोबाइल फोन, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बांग्लादेश की वोटर आईडी और पासपोर्ट बरामद किए हैं। इन सबके खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि गिरफ्तार बांग्ला देश के इन युवको जिनका नाम सब्बीर हुसैन, मोहम्मद सबूज हुसैन, नरेश दास और जय दास है सभी की उम्र 24 से 28 वर्ष के बीच है ने पूछताछ में बताया कि वे बांग्लादेश से दलाल को पैसे देकर सीमा पार कर पश्चिम बंगाल के रायगंज पहुंचे और फिर मीरजापुर में एक क्रेशर प्लांट पर काम करने लगे। पुलिस ने बताया कि इनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

1435
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?