जल जीवन मिशन द्वारा सड़क पर किए गए गड्डे से सड़क हुई क्षतिग्रस्त

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

म्योरपुर (सोनभद्र)। विकास खंड म्योरपुर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत खैराही मे जल जीवन मिशन (नमामि गंगे) द्वारा बिछाई जा रही पाइपलाइन को हर घरो मे जल पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। पाइपलाइन बिछाने का कार्य सड़क पर गड्डे खनकर किया गया जिसके कारण सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। ग्रामीणो ने बताया कि कई जगह सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है और पहले की तरह सड़क नही रह गई, सड़क मे छोटे-छोटे गड्डे हो गए है। ग्रामीण एवं युवा समाजसेवी प्रशांत दुबे (बाबा) ने बताया कि एक तो 25 वर्षो बाद इस सड़क का निमार्ण कराया गया है और अगर इसी तरह गांव मे कई कार्य कराए गए तो सड़क पूरी तरह कुछ दिनो मे क्षतिग्रस्त हो जाएगी। ग्रामीण अमेरिका, बुधई, अशोक, जब्बार, शिवप्रसाद, रामइकबाल, फिरोज, सियाराम, आजाद, विनोद, कुसुमलता, छोटेलाल, विजय आदि लोगो ने क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराने की मांग विभाग से की है। इस संबंध मे जीवीपीआर कंपनी के अभियंता सुधीर कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा इसलिए सड़क की खुदाई करवाई गई थी लेकिन कार्य होने के बाद गड्डे को भरवा दिया गया है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?