सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज के बरैला महादेव मंदिर प्रांगण में सातवें वर्ष होने जा रहे श्री अभिषेकात्मक रुद्र महायज्ञ एवं संगीतमय श्री राम कथा ज्ञानयज्ञ में आचार्य सौरभ भारद्वाज के साथ एकादश वैदिक विद्वानों के द्वारा वेदध्वनि के साथ श्री गणेश पूजन एवं 151 मंगल कलश का पूजन सोमवार को कराया गया जिसमें मातृशक्ति एवं शिवभक्त श्री रामभक्त सम्मिलित हुए। बरैला महादेव मंदिर से बरकरा जलाशय तक शोभायात्रा निकाली गई एवं रात्रि कालीन प्रवचन सत्र में चित्रकूट धाम से पधारी राष्ट्रीय कथा वाचिका किशोरी देवी शिवानी के द्वारा शिव सती प्रसंग सुनाया गया। श्री रामचरितमानस की चौपाई एक बार त्रेता युग माही। शंभू गए कुम्भज ऋषिपाही। अर्थात एक बार के समय में देवाधिदेव महादेव शिव अपनी धर्म पत्नी भगवती सती के साथ श्री राम कथा सुनने के लिए कुंभज ऋषि के आश्रम गए इस प्रसंग से समाज को यह शिक्षा लेनी चाहिए कि जब देव देव महादेव शिव कथा श्रवण कर सकते हैं तो हम समझ में सभी लोगों को चाहिए कि भगवान की कथा का जरूर रसपान करें। श्री राम दरबार का भव्य दिव्य पूजन यज्ञ कमेटी के संरक्षक अरविंद शरण सिंह के द्वारा संपन्न किया गया यज्ञ के मुख्य यजमान बृजेश शरण सिंह सतीश पांडे संदीप सिंह के द्वारा विशेष रूप से रुद्राभिषेक किया गया। इस शुभ अवसर पर अविनाश शुक्ला, लाल मिश्र, रवि प्रकाश, पिंटू पांडे, धीरेंद्र पांडे, बृजेश पांडे, चिंतेश बहादुर सिंह, विक्की सिंह, विमलेश पांडे, यज्ञ कमेटी के अध्यक्ष अखिलेश चतुर्वेदी ने बताया यह यज्ञ सप्त दिवसीय है जो की 6 अप्रैल से 12 अप्रैल तक प्रतिदिन अलग-अलग पदार्थ से रुद्राभिषेक होगा और 13 अप्रैल को भव्य दिव्य भंडारा का कार्यक्रम है जिसमें समस्त क्षेत्रवासी आकर के प्रसाद ग्रहण करेंगे।





