नौगढ़ में जर्जर बिजली तार गिरने से 15 बीघा गेहूं की फसल खाक, किसानों में रोष

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ तहसील क्षेत्र अंतर्गत हनुमानपुर गांव में सोमवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया, जब जर्जर बिजली का तार टूटकर खेत में गिर पड़ा। तार गिरते ही शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिसमें लगभग 15 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई।

बसौली ग्राम पंचायत के इस गांव में बाबुंदर मौर्य, सुरेंद्र रामसागर, गुलाब मौर्य, अशोक मौर्य सहित कई किसानों की लहलहाती फसल आग की चपेट में आ गई। घटना के बाद किसानों में हड़कंप मच गया और भारी नुकसान से वे आक्रोशित नजर आए।

ग्रामीणों ने बताया कि खेत के ऊपर से गुजर रहा बिजली का तार वर्षों से जर्जर हालत में था, जिसकी शिकायत कई बार विद्युत विभाग से की गई थी, लेकिन विभागीय लापरवाही के चलते कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ा।

आग लगते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बाल्टियों व अन्य साधनों से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज हवा के चलते आग तेजी से फैल गई और उस पर काबू नहीं पाया जा सका।

घटना की सूचना उप जिलाधिकारी विकास मित्तल को दी गई, जिन्होंने सर्किल लेखपाल वैभव को मौके पर जांच के निर्देश दिए।

Leave a Comment

1433
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?