अमित मिश्रा
खुशबू के असिस्टेंट कमिश्नर कामर्शियल टैक्स पद पर चयनित होने पर किया गया सम्मान
सोनभद्र(उतर प्रदेश)। यूपीपीसीएस परीक्षा में जनपद के विकास खण्ड घोरावल क्षेत्र के तिलौली गांव निवासी राम गोपाल गुप्ता की बिटिया खुशबू रानी गुप्ता ने प्रदेश में 21 स्थान प्राप्त करते हुए असिस्टेंट कमिश्नर कामर्शियल टैक्स के पद पर चयनित होने के साथ ही जनपद का मान बढ़ाया है। शनिवार को नगर पालिका परिषद सोनभद्र के पूर्व अध्यक्ष कृष्णमुरारी गुप्ता व उद्योग व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने खुशबू के आवास पर पहुंच कर उसकी सफलता पर बधाई एवं शुभकामनाएं दिया।
बताते चले कि घोरावल इंटर कालेज, जवाहर नवोदय विद्यालय सोनभद्र एवं काशी हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी से बीएससी केमेस्ट्री ऑनर्स की पढ़ाई करने वाली खुशबू ने सरकार की महत्वाकांक्षी योजना अभ्युदय योजना से लखनऊ में रहकर परीक्षा की तैयारी करने हेतु उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज 2024 की परीक्षा में 21वां स्थान प्राप्त कर असिस्टेंट कमिश्नर कमर्शियल टैक्स के पद पर चयनित हुई।
इस अवसर पर नगर पालिका परिषद सोनभद्र के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा सोनभद्र के निवर्तमान जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी गुप्ता ने प्रशस्ति पत्र,अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित करते हुए बधाई दिया। उन्होंने कहा कि खुशबू की यह उपलब्धि आपके परिवार, आपके गांव, आपके समाज के साथ ही पूरे जनपद सोनभद्र को गौरवान्वित करती है, और भविष्य के लिए बच्चों को प्रेरणा प्रदान करती है।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल सोनभद्र के जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा खुशबू की यह उपलब्धि पूरे व्यापारी समाज के लिए बहुत ही हर्ष का विषय है।
इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता राम प्रकाश गुप्ता, दया शंकर गुप्ता, संजीव कुमार गुप्ता, आनंद कुमार गुप्ता, विजेंद्र कुमार गुप्ता, संध्या गुप्ता, मनीष गुप्ता, सतीश गुप्ता समेत अन्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।






