अज्ञात युवक मालगाड़ी की चपेट में आया, मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

करमा (सोनभद्र)। जिले के करमा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। भरकवाड़ और कर्मा गांव के बीच शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे एक अज्ञात युवक मालगाड़ी की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रेलवे दोहरीकरण का कार्य चल रहा था, इसी दौरान किसी व्यक्ति ने हादसे की सूचना ग्रामीणों को दी। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी।

घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को रेलवे पटरी के किनारे सुरक्षित रखवाते हुए मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन खबर लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और आसपास के क्षेत्रों में पहचान कराने की कोशिश जारी है।

पुलिस कर रही जांच, पहचान का इंतजार
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि युवक वहां कैसे पहुंचा और हादसे की असल वजह क्या थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?