आपसी रंजिश और भूतप्रेत के शक को लेकर हुई थी शिव चरण की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

हत्या के आरोपियो को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया गया

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद के जुगैल थाना पुलिस ने 24 घण्टे के अंदर हत्या मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

जुगैल थाना प्रभारी जितेन्द्र कुमार ने बताया कि दो अप्रैल को इंद्रावती ने प्रार्थना पत्र दिया कि उनके पति शिवचरन गोड़ ग्राम बड़गांवा को 14 मार्च की शाम को राम प्रसाद अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले गया था, जिसके बाद से वह लापता हो गए थे। जिसका शव 19 मार्च को शिवचरन का शव सोन नदी के किनारे ‘गुजरी’ नामक स्थान पर सड़ी-गली अवस्था में बरामद हुआ था, जिसके संबंध में थाना जुगैल पुलिस द्वारा धारा 103(1), 3(5) बीएनएस व 3(2)V एससी/एसटी एक्ट के संबंध में प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर जांच की गई। वही पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर राम प्रसाद पुत्र गुलाब यादव 45 वर्ष, ग्राम चौरा टोला बिजौरा , छोटे लाल पुत्र रामलखन कोल 40 वर्ष, ग्राम बिजौरा  व। परसराम उर्फ सरवन उर्फ सुखदेव पुत्र गोविन्द कोल 22 वर्ष , ग्राम बिजौरा को शुक्रवार की सुबह ग्राम चौरा टोला बिजौरा से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ के दौरान आरोपियो ने बताया कि 14 मार्च की रात्रि में शराब पीने के उपरांत आपसी रंजिश के चलते उन्होंने शिवचरण गौड़ का गला दबाकर हत्या कर दी तथा साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को सोन नदी किनारे फेंक दिया।
इस हत्या के सम्बन्ध में आरोपी राम प्रसाद द्वारा बताया गया कि मृतक द्वारा पूर्व में उसका बैल बेचकर पैसा न देने को लेकर रंजिश थी। वही छोटेलाल और परसराम ने बताया कि उन्हें मृतक पर संदेह था कि वह जादू-टोना कर परेशान कर रहा है इस द्वेषवश से उसकी गला दबाकर तीनो ने मिल कर हत्या कर दिया।

इन गिरफ्तार आरोपियो के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेज दिया गया।

इन हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार, राजेन्द्र प्रसाद यादव, श्याम नारायण यादव, मीना यादव, दीपक कुमार, मुकेश कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?