हनुमान भक्तों ने नगर मे निकाली भव्य निशान यात्रा, लगे जय श्री राम के नारे…

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O बधाई उत्सव का कार्यक्रम मंदिर परिसर मे हुआ आयोजन

सोनभद्र। हनुमान जन्म उत्सव के उपलक्ष्य में सोनभद्र नगर के उत्तर मोहल स्थित अवतार उपवन के हनुमान मंदिर द्वारा दो दिवसीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी क्रम में शुक्रवार को कार्यक्रम के दूसरे दिन बाल हनुमान मंदिर द्वारा भव्य निशान यात्रा निर्मल कुमार केडिया के नेतृत्व में ब्रम्ह बाबा गली से निकाला गया।
जिसमें की हनुमान भक्त हाथों में भगवा ध्वज लिए जय श्री राम हनुमान के जयकारा लगाते हुए चल रहे थे तो वही यात्रा में बैंड बाजे की धुन पर युवक युवतिया थिरक रहे थे। यह निशान यात्रा शीतला मंदिर चौराहे से प्रारंभ हुई और नगर का भ्रमण करते हुए अवतार उपवन में स्थित हनुमान मंदिर पर जाकर संपन्न हुई।
जहां पर बजरंगबली की भव्य आरती अनूज केडिया व हरीकिशोर केडिया द्वारा की गई और उपस्थित सभी भक्तजनों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया इसके पश्चात बधाई उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसमें की सुप्रसिद्ध राजन अग्रहरि, सुनीता सावारियां व नीरज केजरीवाल उनके टीम द्वारा हनुमान जन्म उत्सव से संबंधित एक से बढ़कर एक भजनों का गायन किया गया। जिसे सुनकर वहां उपस्थित सभी श्रद्धालु झूमने लगे।
कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं को हनुमान जन्म उत्सव का प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर भाजपा सदर विधायक भूपेश चौबे, सभासद प्रकाश श्रीवास्तव कार्यक्रम के संयोजक निर्मल केडिया, अनुज केडिया, हरिकिशोर केडिया, कृष्ण मुरारी गुप्ता, दीपक केसरवानी, अशोक अग्रवाल, पवन अग्रवाल, शिखर केडिया, स्तुति संकल्प, तरुण, राघव, अंजू केडिया, सीमा, ओम प्रकाश बजाज, ज्योति प्रकाश अग्रवाल, दीप्ति, साची बजाज, निताची अग्रवाल सहित अन्य श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?