वेतन न मिलने पर रेजिडेंट डॉक्टरों का कार्य बहिष्कार, जताया आक्रोश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O गुरुवार से ड्यूटी पर न आने का ऐलान,किया विरोध प्रदर्शन

सोनभद्र -। ऑटोनॉमस स्टेट मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टरों ने वेतन भुगतान में लगातार हो रही देरी के विरोध में बड़ा कदम उठाते हुए 2 अप्रैल से ड्यूटी न करने की घोषणा कर दी है। डॉक्टरों ने इसकी पूर्व सूचना मेडिकल कॉलेज प्रशासन को दे दी है।
डॉक्टरों का आरोप है कि पिछले दो महीनों से उन्हें वेतन नहीं मिला है, जबकि बीते तीन-चार महीनों से भी सैलरी समय पर नहीं दी जा रही थी और महीने के आखिरी दिनों में भुगतान किया जा रहा था। यूपी सरकार के निर्देश के बावजूद फरवरी माह का वेतन होली से पहले नहीं दिया गया और अब तक फरवरी व मार्च दोनों माह का भुगतान लंबित है।
रेजिडेंट डॉक्टरों ने बताया कि वेतन न मिलने से उन्हें गंभीर आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अधिकतर डॉक्टर बाहर रहकर किराया, मेस खर्च, ईएमआई व अन्य घरेलू जरूरतों के लिए पूरी तरह वेतन पर निर्भर हैं। कई बार लिखित व मौखिक रूप से शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस समाधान नहीं निकला, जिससे उनमें आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र भुगतान नहीं हुआ तो वे ड्यूटी करने में असमर्थ रहेंगे। इस निर्णय से मेडिकल कॉलेज की स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। खासकर नक्सल प्रभावित जिले में स्वास्थ्य सेवाओं पर इसका व्यापक प्रभाव पड़ सकता है।
सूत्रों के अनुसार, जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर व डिमॉन्स्ट्रेटर सामूहिक रूप से कार्य बहिष्कार की तैयारी में हैं, जिससे अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।
वही इस संदर्भ मे
डाक्टर तपन मंडल
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, स्वशासीय राजकीय मेडिकल कॉलेज सोनभद्र ने बताया की
जूनियर डॉक्टरों के बकाए वेतन भुगतान की प्रकिया जारी है। शीघ्र ही बकाया वेतन उनके खाते में चला जाएगा। पता चला है कि वेतन भुगतान की मांग को लेकर कुछ जूनियर डॉक्टर डीएम से मिल कर माग पत्र सौपा है।
इस मौके पर इस अखिलेश कुमार बैसवार,प्रत्यूष सिंह,मुकेश कुमार मौर्य,मयूरवेश रघुवंशी,अनुभव राय,दर्पण जायसवाल,लक्ष्मीकांत यादव,नितिश राय,अलोक कुमार श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहें।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?