नशा मुक्ति परिसर से युवाओं का उज्जवल भविष्य: पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सोनभद्र में नशा मुक्ति परिसर से युवाओं का उज्जवल भविष्य विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में सभी प्रथम वर्ष के छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिसका मूल्यांकन डॉ भावना अरोड़ा व डॉक्टर अरविंद कुमार तिवारी के द्वारा किया गया।
इस पोस्टर प्रतियोगिता में अंजलि जायसवाल, आराध्या, आस्था पाठक की टीम प्रथम स्थान, खुशी पाल, अमीषा और रिया की टीम द्वितीय स्थान, आकांक्षा कशिश की टीम तृतीय स्थान प्राप्त की।
निदेशक प्रोफेसर के एस वर्मा ने सभी छात्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम उन्नत भारत अभियान प्रकोष्ठ के प्रभारी और मुख्य नियंता डॉक्टर हरिश्चंद्र उपाध्याय के निर्देशन में कराया गया।
कार्यक्रम में अप्लाइड साइंस के विभाग अध्यक्ष डॉ रवि प्रताप सिंह व नान टीचिंग स्टाफ गिरधर, भीम सिंह व शुभम का विशेष सहयोग रहा।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?