नौगढ़ में आवारा कुत्तों का आतंक, दो मासूम बच्चों पर हमला—इलाके में दहशत का माहौल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ क्षेत्र में इन दिनों आवारा कुत्तों का आतंक चरम पर पहुंच गया है। ताजा घटनाओं में दो मासूम बच्चों पर कुत्तों ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया, जिससे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है।

पहली घटना कुशी गांव की है, जहां श्याम सुंदर का दो वर्षीय पुत्र अंकुश घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान एक आवारा कुत्ते ने अचानक उस पर हमला कर दिया। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और लाठी-डंडों के सहारे कुत्ते को भगाया, लेकिन तब तक बच्चा घायल हो चुका था।

परिजन उसे तत्काल नौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां स्वास्थ्य कर्मी राहुल सिंह ने उसे एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगाया और समय पर पूरा कोर्स करवाने की सलाह दी।

दूसरी घटना बसौली गांव में सामने आई, जहां केशव गिरी का 9 वर्षीय पुत्र ऋषभ सुबह स्कूल जा रहा था। रास्ते में एक आवारा कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। बच्चे की चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े और कुत्ते को भगाया। घायल ऋषभ को भी परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगाया।

स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने बताया कि कुत्ते के काटने के बाद एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाना बेहद जरूरी है और निर्धारित समय पर पूरा कोर्स कराना अनिवार्य होता है।


लगातार हो रही इन घटनाओं से ग्रामीणों में डर का माहौल है। लोगों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?