नाबालिग किशोर की पिटाई मामले में पुलिस चौकी प्रभारी व सिपाही सस्पेंड

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राजन

अष्टभुजा पुलिस चौकी का मामला

पुलिस अधीक्षक अर्पणा रजत कौशिक ने की बड़ी कार्रवाई

मीरजापुर(उत्तर प्रदेश)। जनपद के विंध्याचल थाना क्षेत्र स्थित अष्टभुजा पुलिस चौकी प्रभारी और सिपाही द्वारा एक नाबालिग की कथित पिटाई के मामले में पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस चौकी प्रभारी सुनील कुमार मिश्रा और सिपाही धर्मेन्द्र पाल को निलंबित करते हुए पुलिस लाइन से सम्बद्ध कर दिया है।

बताते चले कि पुलिस चौकी अष्टभुजा के प्रभारी और एक सिपाही द्वारा नाबालिग किशोर की पिटाई का मामला सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। नाबालिग किशोर ने आरोप लगाया था कि उसे पुलिस चौकी पर ले जाकर बेरहमी से पीटा गया और उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया गया। इस शिकायत के बाद मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी गई थी। जांच रिपोर्ट में आरोपों की पुष्टि होने के बाद यह कार्रवाई की गई।

फिलहाल पुलिस विभाग द्वारा मामले की विस्तृत जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?