काली पट्टी बांधकर संविदा बिजली कर्मियों ने किया प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

बभनी विद्युत उपकेंद्र पर समस्याओं के समाधान की मांग

बभनी(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ के तत्वावधान में बुधवार को विद्युत उपकेंद्र बभनी पर संविदा कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग किया।

प्रदर्शनकारी कर्मचारियों की मुख्य मांगों में उन संविदा कर्मियों को तत्काल कार्य पर वापस लेना और उनका रुका हुआ वेतन दिलाना शामिल है, जिन्हें बिना पूर्व सूचना के काम से हटा दिया गया था।इसके अतिरिक्त, कर्मचारियों ने सभी उपकेंद्रों पर पूर्ण सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने, दुर्घटनाग्रस्त संविदा कर्मियों को तत्काल मुआवजा भुगतान करने और सभी संविदा कर्मियों के लिए ईएसआई कार्ड व पहचान पत्र उपलब्ध कराने की मांग की।

उन्होंने यह भी स्पष्ट करने की मांग की कि दोनों खंडों में विभाग द्वारा कितने कुशल और कितने अकुशल संविदा कर्मियों से काम लिया जा रहा है।संगठन ने प्रबंधन से 5 अप्रैल, 2026 तक संगठन पदाधिकारियों के साथ द्विपक्षीय वार्ता कर समस्याओं का उचित समाधान करने का अनुरोध किया है।

संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि ऐसा नहीं होता है, तो 6 अप्रैल, 2026 से सभी संविदा कर्मी कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन या भूख हड़ताल करने को बाध्य होंगे। संगठन ने इस स्थिति में होने वाली किसी भी औद्योगिक अशांति की पूरी जिम्मेदारी प्रबंधन पर डाली है।

इस प्रदर्शन में कृष्ण शर्मा नारायण यादव ,राम प्रसाद यादव, भोला यादव ,अनिल कुमार यादव ,बलिंदर सिंह ,दिलीप कुमार ,उदय सिंह अवधेश नारायण, प्रेमलाल अशोक कुमार ,अरविंद कुमार मौर्य ,मनोज कुमार गुप्ता ,रमेश कुमार विजय कुमार इत्यादि गण मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?