विरोध प्रदर्शन कर  राजकुमार के हत्यारे को गिरफ्तार कर मुआवजे की मांग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। जन जनवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर अपनी चार सूत्री मांगों को लेकर राज्यपाल नामित ज्ञापन जिलाधिकारी प्रतिनिधि को सौंपकर बुलंद की आवाज।
जिलाध्यक्ष राम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि विगत गोरखपुर में 17.3.26 को व्यक्ति को गोली मारकर चाकू गोमकर निर्मम हत्या की गई। वही श्री अध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय पर मानवाधिकार के द्वारा सीबीआई जांच के संबंध में एक दिवासी धरना प्रदर्शन एवं हत्या आरोपी की रफ्तार करने के संबंध में जन जनवादी पार्टी इकाई द्वारा ज्ञापन सौपा गया।
वही अध्यक्ष ने बताया कि राजकुमार के हत्यारे को गिरफ्तार करते हुए मानवाधिकार द्वारा सीबीआई लगाकर न्याय दिलाए जाने गुहार लगाई गई। वहीं इस दौरान प्रमुख चार मांगों में राजकुमार चौहान की हत्या में संलिप्त सभी हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया जाए, आरोपियों के घर पर बुलडोजर की कार्रवाई की जाए, परिवार को 5 करोड़ का मुआवजा दिलाया जाए, परिवार को एक नौकरी एवं शस्त्र लाइसेंस भी दिया जाए।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष रामदुलारे सिंह, जिला सचिव शिवकुमार, सुशील कुमार, राधेश्याम, किशन चौहान, कमलेश, गणेश चौहान, अजय सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?