प्राथमिक विद्यालय के छात्रो को बांटा गया वार्षिक परीक्षा का अंक पत्र

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नवीन कुमार

खण्ड शिक्षा अधिकारी ने मेधावी छात्रों को अंक पत्र देकर किया सम्मानित

कोन(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। स्थानीय विकास खण्ड के  प्राथमिक विद्यालय कोन में सोमवार को  बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा वार्षिक परीक्षा का अंक पत्र वितरण समारोह का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खण्ड शिक्षा अधिकारी कोन विश्वजीत कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को अंकपत्र वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


मुख्य अतिथि द्वारा मेधावी छात्रों को अंकपत्र के साथ कॉपी, पेन, लंच बॉक्स एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। कक्षा 5 के परिणामों में अकांछि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि आयुष कुशवाहा द्वितीय एवं यश कुमार तृतीय स्थान पर रहे। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।


कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत से हुई, जिसे विद्यालय के छात्रों ने प्रस्तुत कर माहौल को भावपूर्ण बना दिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अविनाश कुमार एवं राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के ब्लॉक अध्यक्ष रितेश कुमार जायसवाल ने मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों का माला पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।


इस दौरान खण्ड शिक्षा अधिकारी विश्वजीत कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम और अनुशासन के साथ अध्ययन करना चाहिए, तभी वे अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने अभिभावकों से भी बच्चों की शिक्षा में सक्रिय सहयोग देने की अपील की।


इस समारोह में शिक्षकगण, अभिभावक एवं क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया, जिसमें विद्यालय परिवार ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?