सोनभद्र की बेटी ने रचा इतिहास: खुशबू सोनी ने हासिल की 26वीं रैंक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले की होनहार बेटी खुशबू सोनी ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन के दम पर शानदार सफलता हासिल करते हुए ऑल इंडिया रैंक 26 प्राप्त की है। इस उपलब्धि ने न सिर्फ उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन कर दिया है।नभद्र: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले की होनहार बेटी खुशबू सोनी ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन के दम पर शानदार सफलता हासिल करते हुए ऑल इंडिया रैंक 26 प्राप्त की है। इस उपलब्धि ने न सिर्फ उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन कर दिया है।

खुशबू, निवासी साईं चौक राबर्ट्सगंज, सोनभद्र, के पिता राजकुमार सोनी हैं, जिन्हें स्थानीय लोग अंजनी सोनी के नाम से भी जानते हैं। साधारण परिवार से आने वाली खुशबू ने यह साबित कर दिया कि दृढ़ संकल्प और निरंतर मेहनत से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है।

इस शानदार उपलब्धि के बाद क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। परिजनों, मित्रों और स्थानीय लोगों ने खुशबू को बधाइयाँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्रेरणा बनी खुशबू

खुशबू सोनी की सफलता उन हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो बड़े सपने देखते हैं और उन्हें पूरा करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

यह उपलब्धि बताती है कि प्रतिभा किसी संसाधन की मोहताज नहीं होती, जरूरत होती है तो सिर्फ मेहनत, लगन और लक्ष्य के प्रति समर्पण की।

Leave a Comment

1420
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?