सीएचसी अधीक्षक से दुर्व्यवहार का मामला: प्राइवेट अस्पताल संचालक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

दुद्धी(सोनभद्र)। उत्तर प्रदेश के दुद्धी क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्था को प्रभावित करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है। डॉ शाह आलम से दुर्व्यवहार करने के आरोप में एक निजी अस्पताल संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि कस्बे के रामनगर मंडी समिति के पास संचालित एक निजी अस्पताल के संचालक अनुज उर्फ अनूप मौर्य पर आरोप है कि वह देर रात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचकर मरीजों को बहला-फुसलाकर अपने अस्पताल ले जाने की कोशिश कर रहा था।

जब ड्यूटी पर मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने कथित रूप से गाली-गलौज करते हुए मारपीट का प्रयास किया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे सीएचसी अधीक्षक डॉ शाह आलम ने स्थिति संभालने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने उनके साथ भी अभद्रता की और धमकी दी।

इस घटना से अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मरीजों को भी असुविधा का सामना करना पड़ा। अधीक्षक ने अपनी तहरीर में यह भी उल्लेख किया है कि आरोपी पिछले कई महीनों से इसी तरह की गतिविधियों में लिप्त रहा है और पहले भी स्वास्थ्य कर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार कर चुका है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

सरकारी अस्पतालों में इस तरह की घटनाएं न सिर्फ स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावित करती हैं, बल्कि मरीजों की सुरक्षा और व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती हैं।

प्रशासन ने साफ संकेत दिया है कि स्वास्थ्य सेवाओं में बाधा डालने और सरकारी कर्मचारियों से दुर्व्यवहार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?