भाजपा सरकार केवल पूंजीपतियों की सरकार है: सत्यम पांडेय

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O समाजवादी मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड की मासिक बैठक संपन्न

सोनभद्र। समाजवादी मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड की बैठक को संबोधित करते हुए यूथ के प्रभारी एवं समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रामप्यारे सिंह पटेल एवं समाजवादी यूथ के जिला अध्यक्ष सत्यम पांडे ने कहा कि समाजवादी पार्टी के एक-एक नौजवानों की जिम्मेदारी है कि हम लोग समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार केवल पूंजीपतियों की सरकार है, उसे गरीब वर्ग के लोगों से कोई लेना देना नहीं है। भाजपा सरकार में महंगाई चरम सीमा पर है, आम जनता पूरी तरह से परेशान है। भाजपा की केंद्र एवं प्रदेश की सरकार केवल नौजवानों का खून चूसने का काम कर रही है।बैठक में समाजवादी मुलायम सिंह की ब्रिगेड के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे, जिनमें प्रदेश सचिव पियूष यादव, कार्यकारिणी सदस्य दिल करण सिंह, जिला महासचिव मिथिलेश पटेल पिंटू, जिला उपाध्यक्ष अमित मौर्या गुलाम यासीन, आदिल अंसारी, फरीद अहमद, जिला सचिव नितीश पटेल, बालेश्वर यादव, नगर अध्यक्ष अनस अहमद, अवनीश पाण्डेय रिशु, धीरज पाठक आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

1416
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?